#जौनपुर: बहन को छोड़ने जा रहे युवक का भीषण सड़क हादसे में घायल होने से हालत गंभीर
जौनपुर। सराय मोहीउद्दीनपुर निवासी युवक अमन कुमार पुत्र स्वर्गीय राम आसरे अपनी बहन को छोड़ने फत्तेपुर जा रहा था, तभी गुवाई के पास स्कूल के समीप गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में शाहगंज अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार अमन कुमार की शादी अभी 2 मई को ही हुई थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और दुख का माहौल है।




















































Leave a comment