उडाका दल ने तीन नकलची छात्राओं को किया रिस्टीकेट सामूहिक नकल की रिपोर्ट तीन और महाविद्यालयों की रिपोर्ट का कुलपति ने लिया संज्ञान-कार्यवाही के दिये आदेश
आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्विद्यालय की सम सेमेस्टर की चल रही परीक्षाओं के मध्य, कुलपति प्रो0 संजीव कुमार के निर्देश पर डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 शफीउज्जमा एवं डॉ0 सुरेंद्र पाण्डेय की उड़ाका दल की नोडल टीम ने श्री रामदवर पाण्डेय महाविद्यालय लारादपुर, ओरिल पर द्वितीय पाली की बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी प्रथम परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण में, श्योर सीरीज के साथ एक ही कमरे में तीन छात्राओं नकल करते पकड़ते हुए रिपोर्ट विश्विद्यालय को सौंप दी। टीम ने निरीक्षण के दौरान कमरे के बाहर से उसी विषय और प्रश्नपत्र की चार श्योर सीरीज और बरामद करते हुए उसे सीलबन्द कराकर विश्वविद्यालय सुपुर्द कर दिया। तृतीय पाली की परीक्षा में टीम ने माँ बबुना महाविद्यालय बरदह में निरीक्षण के दौरान भी सामूहिक नकल पाते हुए विश्वविद्यालय को रिपोर्ट कर दिया। वहीं मंगलवार को बी0एससी0 प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की बॉटनी की परीक्षा में फूला देवी मंगरू सिंह महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल की शिकायत विश्वविद्यालय को प्रेषित की गई। मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि, कुलपति ने उड़ाका दल नोडल टीम की सराहना करते हुए कहा कि, परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी महाविद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संबंधित को दोषी महाविद्यालय के विरुद्ध शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा के संकल्प को दुहराया।
























































Leave a comment