Latest News / ताज़ातरीन खबरें

केरलम में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता ने बनाई कांग्रेस की सरकार - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

देवरिया।सलेमपुर। केरलम में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ के पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई। पूरे देश में सबसे शिक्षित राज्य केरलम की जनता ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बातों पर विश्वास कर दस वर्षों से सत्तारूढ़ दल को हराया। कांग्रेस ने जनता से जो वादा किया वह हमेशा ही पूरा किया। समाज को बांटने वाले दलों की हकीकत जनता अब समझने लगी है।कुछ राज्यों में विकल्प के अभाव में ऐसे दलों को लोगों ने जनादेश दिया है लेकिन यह अगले चुनाव तक समाप्त हो जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा की जनता अब कांग्रेस में अपना भविष्य देख रही है।युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि युवाओं ने जिस आशा और विश्वास से कांग्रेस को जिताया है उस पर कांग्रेस खरा उतरेगी। सत्यवान पांडेय ने कहा कि बिना कांग्रेस कांग्रेस के देश के नौजवानों के भला नहीं होगा।इस दौरान रामविलास तिवारी, डॉ याहिया अंजुम, सत्यम प्रसाद,पृथ्वीनाथ पांडेय, दिनेश कुमार गुप्ता,मदन तिवारी, राजकुमार पटवा,राकेश,मोहन प्रसाद,रोहित यादव, राहुल मिश्र, अवधेश पांडेय, गंगासागर मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh