Latest News / ताज़ातरीन खबरें

11 मई सोमवार को होगा रालोद के आजमगढ़ कार्यालय का उद्घाटन

दीदारगंज -आजमगढ़ । राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय आजमगढ़ का उद्घाटन 11 मई सोमवार को दिन में 12बजे  होना सुनिश्चित हुआ है जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष रालोद डॉ रामाशीष राय के कराम्बुज द्वारा फीता काट कर किया जाएगा।यह कार्यालय परानापुर ( जाफरपुर )
  निकट रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के पास स्थित है। सोमवार को ही दिन में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल चंद्रमोहन सिंह तथा कार्यकारणी के सदस्यों तथा पदाधिकारियों का परिचय तथा स्वागत किया जाएगा।इस अवसर पर किसानों के मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का प्रचार प्रसार  करके संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।इस बात की जानकारी संयोजक डा 0 सुरेश यादव सदस्य राष्ट्रीय कार्य समिति राष्ट्रीय लोकदल ने दी।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh