Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होमगार्ड परीक्षा पर पैनी नजर: पहले दिन डीएम-एसपी ने संभाली कमान‌

देवरिया ।उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में शनिवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुरू हो गई। 25, 26 व 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया को परखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए।
जिन केंद्रों का निरीक्षण किया गया, उनमें राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया तथा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया सहित अन्य केंद्र शामिल रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है।
जिला प्रशासन के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य परीक्षा सहायक के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रशासन की सतत निगरानी में तीन दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अगले दो दिनों में भी इसी तरह कड़ी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh