Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शोध परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने दिखाई अकादमिक प्रतिभा

•बी.आर.डी. बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्नातक षष्ठम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की शोध परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देवरिया। स्थानीय बी.आर.डी. बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्नातक षष्ठम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की शोध परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक विषयों पर अपने शोध आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
    विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतिकरण में विषय की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, शोध पद्धति, निष्कर्ष एवं सुझावों को प्रभावशाली ढंग से रखा। उनकी तार्किक अभिव्यक्ति, विषय की समझ तथा प्रस्तुति कौशल की उपस्थित शिक्षकों ने सराहना की। प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी एवं विभाग के प्राध्यापकों डाॅ.अरविन्द पाण्डेय, डॉ.मंजू यादव तथा डॉ.वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि शोध परियोजना विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, अध्ययन की प्रवृत्ति तथा सामाजिक-राजनीतिक विषयों के प्रति गंभीर समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh