10 दिन बाद बदला ट्रांसफार्मर, फिर भी नहीं आई बिजली; गर्मी में लोग बेहाल
बिलरियागंज आजमगढ़। शिवनगर बाजार उत्तरी फीडर में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब दस दिनों से जला 10 केवी का ट्रांसफार्मर मंगलवार को बदल दिया गया, लेकिन बुधवार देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बिजली गुल रहने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा है। पेयजल की समस्या के साथ ही दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
ग्रामीण इसरावती, नारायण, वकील राजभर, लालू प्रसाद, अशोक, संतोष और संजीव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी बिजली न आने से नाराजगी है। उन्होंने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
अवर अभियंता सहदेव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। शाम तक आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।




















































Leave a comment