Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोटवां में जलभराव से बीमारी का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

 देवरिया ।विकास खंड बरहज के कोटवां गांव में सड़क किनारे घरों के सामने गंदे पानी का जलभराव होने से ग्रामीण संक्रामक बीमारियों के खतरे से जूझ रहे हैं। नालियों में कीचड़ व बदबू के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग उल्टी, दस्त व बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पद्माकर मिश्र व खंड विकास अधिकारी से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। ग्राम प्रधान पद्माकर मिश्र ने बताया कि एनएचआई द्वारा सड़क चौड़ीकरण के दौरान गांव की नालियां तोड़ दी गई थीं। नालियों के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध व गंदगी फैल गई है।

उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए शासन को पत्र भेजकर नई नाली निर्माण व जल निकासी की मांग की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं हुई तो गांव में डेंगू, मलेरिया व हैजा जैसी जानलेवा बीमारियां फैल सकती हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh