Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत‌।

देवरिया।भटनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुशवाहा (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गुलाब कुशवाहा, निवासी पड़री तिवारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अजय कुशवाहा अपने ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भटनी सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार का माहौल बन गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजनें की कार्यवाही की जा रही हैं।
बताया जा रहा हैं की इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh