Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कार के धक्के से युवक की हुई मौत कार चालक कार लेकर मौके से फरार

 नदवासराय /देवलास,मऊ घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीवा ताल मोड पर गुरुवार की दोपहर पैदल जा रहे एक युवक को तेजरफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से कार चालक कार लेकर फरार हो गया।कार के धक्के से युवक लहूलुहान होकर वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा स्थानीय लोगों ने आननफानन मे घायल को एम्बुलेंस112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़रांव भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई मे जुट गई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरबहत बिरैचा बोझी निवासी फिरोज पुत्र राजू उम्र लगभग20वर्ष अपने ननिहाल ग्राम पंचायत भीरा मे अपने नाना इलियास के घर रहता था जो किसी कार्य बस बोझी बाजार पैदल जा रहा था जीसे पीछे से एक कार ने पीवा ताल मोड़ पर जोरदार टक्कर मार दिया।इस बाबत बताया गया कि फिरोज जन्म से मुख बधिर था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh