सुनिए कथा रघुनाथ की’ आयोजन हेतु आयोजक मंडल ने बैठक की
नदवासराय मऊ । तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भाटपारा के धौरहरा में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम आरबीसी इंटर कॉलेज धौरहरा के प्रांगण में देखने को मिलेगा श्रीराम भक्तों द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन ‘सुनिए कथा रघुनाथ की’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के पदाधिकारी ललित कुमार मिश्रा अध्यक्ष, संतोष कुमार उपाध्याय उपाध्यक्ष , एवं कोषाध्यक्ष गिरीश कुमार ने रविवार को आयोजन समिति की बैठक में बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कथा वाचन के लिए अयोध्या से बाल ब्यास संपूर्णनंद जी महाराज एवं स्वामी लाल भरत महाराज प्रतिष्ठित कथावाचक को आमंत्रित किया गया है, जिनके प्रवचन सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
आयोजन समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी सुभाष सैनी उप
कोषाध्यक्ष, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, अरविंद शर्मा उर्फ गुड्डू,मनोज प्रजापति, योगेंद्र शर्मा ,राकेश पांडेय,अरविंद मिश्रा ,अमित कुमार कनौजिया, मनोज पांडेय ,हरिशंकर पांडेय,संजय कुमार मिश्रा, सोनू गुप्ता, नंदलाल साहनी, दुर्गा चौहान ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

























































Leave a comment