Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुदखोरो की दबंगई असलहा लेकर पीड़ित के घर पहुंचे वीडियो वायरल ब्याज चुकाने के बावजूद फिर मांग, विरोध पर बढ़ा विवाद; पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जांच में जुटी

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही गांव में सूदखोरों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे गांव का ही एक दबंग व्यक्ति, जो सूदखोरी का काम करता है, कुछ बाहरी असलहाधारी लोगों के साथ एक पीड़ित के घर पहुंच गया और ब्याज के पैसे को लेकर विवाद करने लगा। पीड़ित के अनुसार उसने कुछ महीने पहले उक्त व्यक्ति से ₹20,000 उधार लिया था, जिसे बाद में जमीन बेचकर ब्याज सहित चुका दिया गया। इसके बावजूद सूदखोर द्वारा और ब्याज बाकी होने की बात कहकर दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर रविवार को दबंग पक्ष असलहा लेकर पीड़ित के घर पहुंच गया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विरोध जताया और पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बीच पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सूदखोरों का जाल फैला हुआ है, जिसके चलते इस तरह की दबंगई की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh