Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सय्यदा अमीर हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह, मेधावियों की प्रतिभा को पुरस्कार

घोसी।मऊ। घोसी कस्बा स्थित सय्यदा अमीर हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो की उपस्थिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बच्चों की उपलब्धियों ने न सिर्फ अभिभावकों बल्कि अतिथियों को भी गौरवान्वित कर दिया।
कार्यक्रम में स्कूल के टॉपर सिद्धार्थ, अमृता और ज़ीनत को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। जैसे ही इन छात्रों के नामों की घोषणा हुई पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा अन्य कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वहीं विशेष श्रेणियों में भी छात्रों ने अपनी अलग पहचान बनाई। कक्षा 4 के आर्यन मौर्य को हाइजीन, अहमद को डिसिप्लिन और कक्षा 11 के असजद को हेल्प एंड क्रिएटिविटी के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलामंत्री रविन्द्र उपाध्याय, सुब्हानअल्लाह खान, समाजसेवी आक़िब सिद्दीक़ी, जुनैद एवं मलिक सिराजुद्दीन मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है और विद्यार्थी इसी मार्ग पर आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक नेहाल अहमद और प्रिंसिपल जमाल अहमद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षा के प्रति अपने संकल्प को साझा किया। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं सूरज सोनकर, संध्या मिश्रा, जीनत फातमा, उम्मुलखैर और अनुराधा प्रजापति आदि सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण के अंत में सम्मानित छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी वहीं अभिभावकों की आंखों में गर्व नजर आया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh