Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जीएसटी सहायक कमिश्नर बनने पर सोनू चौरसिया को चौरसिया समाज ने किया सम्मानित

घोसी। मऊ।यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जी एस टी सहायक कमिश्नर बने सोनू चौरसिया के गांव पहुंच कर भारतीय चौरसिया महासभा जिला अध्यक्ष नवनीत चौरसिया के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के अकोली गांव निवासी सोनू चौरसिया के घोषित पीसीएस परीक्षा परिणाम में जीएसटी सहायक कमिश्नर बनने के उपरांत  ग्रामसभा अकोली घोसी मऊ निवासी   के आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय चौरसिया महासभा जिला अध्यक्ष नवनीत चौरसिया , घोसी नगर अध्यक्ष रजनीश चौरसिया, मऊ नगर चौरसिया समाज अध्यक्ष कमलेश चौरसिया जी, उज्जवल चौरसिया जी (मीडिया प्रभारी) एवं भीम चौरसिया  अध्यक्ष पूर्वांचल चौरसिया महासभा देवरिया , डाo सत्य प्रकाश चौरसिया , बलराम चौरसिया , रामप्रताप चौरसिया, भीम चौरसिया  (भटनी ) समाज के अन्य वरिष्ठ लोग भी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh