Education world / शिक्षा जगत

जुनियर हाईस्कूल धरौली का वार्षिकोत्सव एवं अंकपत्र वितरण समारोह संपन्न।

घोसी।मऊ। ब्लॉक घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव एवं अंकपत्र वितरण सम्मान समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, नाटक एवं कविताओं ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए गए। अंकपत्र प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शैक्षणिक उपलब्धियाँ खासकर कक्षा 8: सत्यम एवं रितिक यादव (संयुक्त प्रथम), शशांक मिश्रा (द्वितीय), अंशु एवं वंश (तृतीय), कक्षा 7: विवेक यादव (प्रथम), अलमास एवं ज्योति (द्वितीय), समर वीर गौतम (तृतीय), कक्षा 6: अन्नू यादव (प्रथम), प्रतीक (द्वितीय), आदित्य एवं विशाखा (तृतीय) स्थान रहा। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र कुमार एवं प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
     मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारण आवश्यक है। प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे केवल सपने न देखें, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करें। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर कमलेश राय, एसएमसी अध्यक्ष बदामी, राकेश कुमार गौतम, नीरज कुमार, पूजा, किशुनदेई, तारा, उत्तमी एवं अर्जुन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh