वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, बिलरियागंज पुलिस ने 5 अभियुक्त किए गिरफ्तार
आजमगढ़: वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिलरियागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामबचन पुत्र अमेरिका, जालन्धर पुत्र लालसा, अमेरिका पुत्र स्व. स्वारथ, हरिओम पुत्र अमेरिका (सभी निवासी ग्राम बर्नापुर, थाना बिलरियागंज) तथा शाहआलम पुत्र स्व. जमालुद्दीन (निवासी करमैनी, थाना बिलरियागंज) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।






















































Leave a comment