नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बिलरियागंज पुलिस की कार्रवाई
आजमगढ़: थाना बिलरियागंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री कोचिंग के लिए घर से निकली थी, जिसे रास्ते में आरोपी सहरेयार पुत्र शफकत, निवासी मेहरा चाँदपट्टी थाना रौनापार, बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस संबंध में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 75/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को भीमबर पुलिया के पास से सुबह लगभग 10:25 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव, कांस्टेबल शिवम शर्मा एवं कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह (थाना बिलरियागंज, आजमगढ़) शामिल रहे।






















































Leave a comment