Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधिवक्ता की मौत पर उबाल -न्याय की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन तेज

बरहज, देवरिया। स्वर्गीय अधिवक्ता बृजेन्द्र सिंह (पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन तहसील बरहज) की मृत्यु के बाद सोमवार को तहसील मुख्य भवन में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं, मुंशीगण और तहसील प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रातः 11 बजे आयोजित शोक सभा में दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद दोपहर 12 बजे अधिवक्ता भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, दोषियों को कड़ी सजा, पीड़ित परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक पुत्र को सरकारी नौकरी तथा उपजिलाधिकारी की कार्यप्रणाली की जांच जैसी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और वे स्वर्गीय बृजेन्द्र सिंह के परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
बार अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव ने घोषणा की कि बुधवार तक अधिवक्ता संघ आंदोलनरत रहेगा और न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामायण तिवारी, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार गुप्त, कमलेशनाथ तिवारी, विजय बहादुर शर्मा, प्रमोद तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, चंद्रभान चौरसिया, राम मनोहर चौहान, रामनजर मिश्र, विमलेश रावत, उमेश विश्वकर्मा, उदय राज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh