डॉ शिवम् दयाल चौधरी का DU के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन
बिलरियागंज। रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव के मूल निवासी डॉ शिवम् दयाल चौधरी का दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर क्षेत्र और उनके गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। इसके पहले वह कोलकाता विश्वविद्यालय में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ही कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉ संगीता यादव भी दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में हाई स्कूल तथा 2004 में इंटरमीडिएट की परीक्षा श्री सत्य सेवा आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज मलटारी आजमगढ़ से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 2007 मे स्नातक की परीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में पूरा किया। राजनीति विज्ञान से परास्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रथम स्थान में प्राप्त की।वर्ष 2010 में यूजीसी और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। वही डा शिवम ने इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अपनी माता श्रीमती द्रौपदी यादव, चाचा श्री रविंद्र यादव ,देवेंद्र यादव ,बहन प्रिया एवं अपने भाइयों गौरव और शिखर को दी। अपने गुरुजनों प्रोफेसर राजवंत सिंह, प्रोफेसर संगीता थपलियाल, नागेंद्र यादव,रामबदन यादव आदि को दिया।


























































Leave a comment