भऐ प्रगट कृपाला दीन दयाल कौशल्या हितकारी, श्री राम जन्म की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु
देवरिया।स्थानीय श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के प्रांगण में चल रहे नवदिवसीय कथा के पांचवें दिन और धाम से पधारे हुए धीरज कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रद्धालुओं को श्री राम जन्म की कथा का रसपान कराया श्री राम जन्म के अनेक करणो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नारद के श्राप के कारण , महाराज मनु सतरूपा के पूर्व जन्म की दिए गए वरदान के कारण, जय और विजय जो प्रभु के अन्य प्रिय द्वारपाल थे उनके कारण और पृथ्वी पर बढ़ रहे अनेक और अत्याचार के कारण भगवान को अयोध्या में चक्रवर्ती महाराज दशरथ एवं महारानी कौशल्या जो पूर्व जन्म में मनु और शतरूपा थे भगवान ने वचन दिया था कि मैं पुत्र बनाकर के आऊंगा तो भगवान ने पृथ्वी पर चक्रवर्ती महाराज दशरथ के पुत्रेष्ठित यज्ञ के माध्यम से अवध में कौशल्या की गोद में जन्म लिया जब भगवान के जन्म का समय आया तो देवताओं ने भी एकत्र होकर प्रभु से विनती की पूज्यपद गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज मानस में इसका वर्णन करते हुए लिखते हैं कि
जय जय सुर
नायक जन सुखदायक प्रनणपाल भगवंता।
इधर कौशल्या के सम्मुख भगवान चतुर्भुज रूप में प्रकट हुए तब मां कौशल्या ने कहा कि प्रभु आप तो पुत्र बनने का वरदान दिए थे और आप चतुर्भुज रूप में दर्शन दे रहे हैं माता कौशल्या ने हाथ जोड़कर भगवान की स्तुति की
कह दुई करजोरी अस्तूति तोरि कहीं विधि करहू अनंता।
भगवान ने मां की स्तुति सुन तुरंत चतुर्भुज रूप बदलकर नन्हा सा बालक बन गए और कौशल्या की गोद में विराजमान हुए।
भगवान के जन्म लेते ही पूरा कथा पंडाल जय श्री राम हर हर महादेव से गूंज उठा श्रोता झूम उठे।
इस अवसर पर आश्रम पीठाधीश्वरआजनेय दास जी महाराज, प्यारे मोहन सोनी, शेषनाथ रावत, अनमोल मिश्रा, अभय पांडे, आं
अंचल पाठक,श्याम जी मिश्रा,केदार बारी, रामनिवास उपाध्याय,उमा मद्धेशिया,जनार्दन बरनवाल, प्रदीप मद्धेशिया, सुभाष यादव, ओमप्रकाश दुबे, दिनेश मणि त्रिपाठी,हरेंद्र तिवारी, संजय कुमार मिश्रा छोटू बाबा, गिरिजा सोनी, माया सोनी, शशि कला शर्मा, हेमलता शर्मा,आकांक्षा मिश्रा, अमृता मिश्रा, रेखा मिश्रा, पदमा दीक्षित, पूजा द्विवेदी, पूनम पांडे,पुष्पा पांडे, रीता यादव, वंदना यादव, सुमिति गोड़, मनोरमा तिवारी साहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

























































Leave a comment