एसडीएम की फटकार से हुई अधिवक्ता की मौत
देवरिया।जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच जमीन की पैमाइश चल रही थी इसी बीच किसी बात को लेकर बारात एसडीएम और स्थानीय अधिवक्ता विजेंद्र सिंह के बीच तीखी बहस होने लगी बहस के दौरान ही अधिवक्ता की मौत हो गई परिजनों ने शव को मौके से लाकर तहसील परिसर में रखकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाएं परिवार के लोगों का कहना है कि एसडीएम की कड़ी फटकार और दुर्व्यवहार के कारण अधिवक्ता विजेंद्र सिंह को दिल का दौरा पड़ा और मौके पर मौत हो गई मृतक के बेटे ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में पैमाइश हो रही थी जहां पर एसडीएम का मेरे पिताजी से नोक झोक हो गया एसडीएम साहब की तरफ से अभद्रता की गई जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया भारत थाना प्रभारी विशाल कुमारउपाध्याय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहसील परिसर में घटना के बाद मृतक अधिवक्ता विजेंद्र सिंह के परिवार के लोगों ने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और विजेंद्र सिंह की मौत का जिम्मेदार एसडीएम बरहज पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही साथ ही अधिवक्ता संघ द्वारा उचित कार्रवाई करने की मांग की गई मौके पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा जन सेवक प्रमोद कुमार मिश्रा अमरेंद्र गुप्ता अधिवक्ता संघ की ओर से श्रवण कुमार सिंह लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित वर्तमान बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी गण एवं अधिवक्तागण तथा मृतक अधिवक्ता के परिवार के लोग देर शाम तक शव रखकर तहसील में जम रहे और न्याय की मांग करते रहे इस मौके पर थाना अध्यक्ष बरहज के साथ अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहे।


























































Leave a comment