Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा का तीसरा वर्ष सफल, तहसील के चारों ब्लॉकों में हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा

कादीपुर सुलतानपुर।तहसील क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्यरत सत्य पथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा लगातार तीसरे वर्ष भी सफलता के साथ संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन कादीपुर तहसील के चारों ब्लॉकों कादीपुर, अखंड नगर, दोस्तपुर और करौदीकला के निर्धारित केंद्रों पर किया गया, जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। समाजसेवी श्री तिवारी ने स्वामी विवेकानंद शिक्षण सँस्थान हरीपुर, करौदी कला में राज्यपाल से सम्मानित आदर्श शिक्षक स्व. श्री राधेश्याम त्रिपाठी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक एवं समाजसेवी विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा के संबंध में उन्होंने बताया कि कादीपुर स्थित संत तुलसीदास महाविद्यालय केंद्र पर 1233 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 902 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं अखंड नगर में 493 में से 364, दोस्तपुर में 354 में से 243 तथा करौदीकला के स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान हरीपुर में 490 आवेदन के सापेक्ष 360 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई गई।
परीक्षा के सफल संचालन में लगभग 160 शिक्षकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके समर्पण और अनुशासन के चलते संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकी।
विवेक तिवारी ने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ सकें और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में 86 तथा वर्ष 2025 में 100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही चयनित छात्रों को निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार और प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तहसील क्षेत्र के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस सराहनीय प्रयास के लिए विवेक तिवारी एवं सत्य पथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh