आइडियल पत्रकार संगठन में कई प्रदेशों के पत्रकार हुए शामिल, प्रमोद कौशिक हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
मुंबई/महाराष्ट्र। देशभर में पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत आइडियल पत्रकार संगठन का विस्तार लगातार जारी है। संगठन में विभिन्न राज्यों से पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रदेशों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कौशिक को हरियाणा प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लिए मनोज पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
महाराष्ट्र में संगठन को विस्तार देते हुए धाराशिव जिले में दादा मल्हारी माली को ग्रामीण जिला सचिव तथा पांडुरंग विक्रम मुले को ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सुरेश जायसवाल को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रायगढ़ जिले में पप्पू तिवारी को जिला उपाध्यक्ष तथा धनंजय यादव को जिला सहसचिव बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अरुण भारद्वाज के निर्देश पर तथा कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय वर्मा, रवि दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव दिनेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु, राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी एवं केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद की गई हैं।
संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


























































Leave a comment