Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी बसस्टेशन के पास स्थिति जर्जर भवनों पर चला नगर पंचायत घोसी एवं प्रशासन का बुलडोजर। लोगों ने किया विरोध

घोसी। मऊ। घोसी नगर में निर्माणाधीन बस स्टेशन से सटे उत्तर कुछ दुकानों को नगर पंचायत घोसी द्वारा जर्जर घोषित कर उनको प्रशासन एवं पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी लगा कर ध्वस्त किया गया। इसको लेकर सम्बन्धित मकान मालिक एवं दुकानदारों द्वारा विरोध किया गया। मौके पर भीड़ लगी रही।
घोसी बस स्टेशन से सटे उत्तर महमूद, मफ़फ़ूज, आफताबआलम , महताब आलम, सरजहा आदि की दुकानें है। इनकी वर्षों पुरानी दुकानों में कई दुकानदार दुकान करते हैं। भूमि के मालिकों के भाइयों के बीच तथा दुकानदारों के बीच मुकदमा भी लम्बित है। बगल में करोड़ो रुपए की लगत से बन रहे बस स्टेशन के निर्माण आदि के साथ कुछ लोगों द्वारा इन भवनों को वर्षों पुराना एवं जर्जर बताए जाने और जान माल का खतरा की बाता कर ध्वस्तीकरण की मांग पर प्रशासन के निर्देश पर इन भवनों का नगर पंचायत घोसी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जर्जर घोषित किया गया। साथ ही नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार एवं प्रशासन द्वारा संबंधित को भवनों, दुकानों को खाली करने की कई बार नोटिस दिया गया। भवन में स्थित दुकानदारों द्वारा एवं मकान मालिको द्वारा मुकदमे बाजी एवं अन्य कारण बताकर खाली न करने की बात कही गई। जिसपर नगर पंचायत घोसी एवं प्रशासन द्वारा अंतिम नोटिस भेज कर रविवार को नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार,नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा आदि नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी लेकर जर्जर भवनों को जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया। इससे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी दुकानों में रखे काउंटर, फ्रिजर आदि दुकानदारों, लोगों के सहयोग से निकाल कर बाहर रखने लगे। प्रभावित दुकानदारों, मालिकों ने रोष के साथ विरोध किया। परन्तु पुलिस, प्रशासन ने उनको समझा कर हटा दिया। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मकान मालिको एवं अन्य द्वारा भवन को जर्जर बताकर ध्वस्तीकरण का प्रार्थना पत्र दिया गया था। पीडब्ल्यूडी की आख्या बाद विधिक कार्यवाही के बाद जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण किया गया है।
इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, ईओ अनिल कुमार, कोतवाली के एसआई शुभम तिवारी, विराट पटेल, रत्नाकर सिंह आदि के साथ बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी, पुलिस के जवान लगे रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh