Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली का तार टूटकर गिरने गेहूं के खड़ी फसल में लगी आग 20से 22 एकड़ गेहूं की फसल जल कर हुआ राख

देवरिया ।स्थानीय क्षेत्र के ग्राम धनौती में बीती रात तेज हवा के झोंको से बिजली का तार टूट गया जिसके कारण निकली चिंगारी से धनौती व सोनखरिका गांव के बीच में लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल जल कर रख हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में हवा बहुत तेज चल रही थी, रात 1 बजे के बाद  सोनखरिका गांव से धनौती गांव में जा रहे बिजली के तार धनौती गांव के  शंकर यादव के खेत में  टूट कर  गिर गया, जिसके कारण निकली चिंगारी से खेत में आग पकड़ लिया, आग लगने के कारण धनौती गांव के रामनाथ, शिवनाथ, रामानंद, राम अयोध्या, मुकेश यादव, धर्मेंद्र, रमाशंकर यादव,राधेश्याम यादव,नन्दलाल यादव,सुभाष यादव  सहित अन्य किसानों के लगभग 22 एकड़ गेंहू की फसल जल कर राख हो गए । वहां मौजूद किसानों ने बताया कि रात मे आग लगने के कारण अगल बगल के गांवो के भारी संख्या मे लोग आग बुझाने को दौड पडे, समय से लोगो ने कडी मसक्कत के बाद आग पर काबू तो पा गया नही तो अगल बगल के कई अन्य और गांव की गेहूं की फसल आग चपेट मे आ गए होते। वही 
किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि  बिजली का तार टूट कर गिरा था लेकिन बिजली विभाग में उसे ठीक करने की जमात नहीं उठाई जिसके कारण किसने की फसल को काफी नुकसान हुआ है। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh