Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उसरहा में धूमधाम से मनाई गई निषादराज जयंती

जलालपुर,अम्बेडकर नगर : लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से सपा के प्रबल दावेदार रहे राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ नेता भीम निषाद अब जलालपुर विधानसभा पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी साफ कर दी है। हाल ही में उसरहा में आयोजित निषादराज जयंती समारोह में शिरकत करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भीम निषाद ने क्षेत्र के उसरहा गांव में निषाद राज जयंती के अवसर पर पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। भीम निषाद ने कहा कि"निषाद राज जयंती के पावन अवसर पर उसरहा में आयोजित पीडीए चौपाल में आप सभी के बीच आकर मुझे अपार हर्ष हो रहा है। यह दिन हमें अपने गौरवशाली इतिहास और निषाद समुदाय की अस्मिता से जोड़ता है। समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और सभी वंचितों (पीडीए) के अधिकारों की आवाज उठाने वाली संस्था रही है।भीम निषाद ने अपने भाषण में कहा कि अब पीडीए समाज के सभी कहांर कोहार निषाद मांझी विश्वकर्मा मौर्या प्रजापति आदि सभी अतिपिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में है और जिस तरीके से अबकी बार पीडीए समाज समाजवादी पार्टी के पक्ष में लामबंद हो रहा है उससे जलालपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी बहुत अधिक मतों से चुनाव जीतने जा रही है और विरोधियों की जमानत जब्त हो जायेगी और पीडीए समाज के सहयोग से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है वर्तमान में बीजेपी की तानाशाही सरकार की मंहगाई से जनता किसान नौजवान बिल्कुल परेशान व बेहाल है और सिर्फ पीडीए समाज समाजवादी पार्टी के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में लामबंद हो कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संघर्षरत है और खासतौर से भीम निषाद के हाथों को मजबूत करने के लिए पूरे जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में लामबंद है, कार्यक्रम का संचालन यासिर हयात (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा) ने किया। आयोजक चंद्रभान निषाद रहे. भीम निषाद के इस बयान से जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh