Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महर्षि कश्यप जयंती पर नवानगर में भव्य आयोजन, समाज के गौरवशाली इतिहास पर डाला गया प्रकाश

जलालपुर, अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश)।सप्त ऋषियों में प्रमुख महर्षि कश्यप गृह राज निषाद की जयंती के पावन अवसर पर जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर स्थित नवानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 8:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 11:00 बजे तक उत्साहपूर्वक चलता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परविंद कुमार निषाद ने की, जबकि संचालन अध्यापक रजनीश कुमार प्रजापति द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फिल्म डायरेक्टर रामलाल देवर्षि निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि निषाद समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने भगवान श्री रामचंद्र जी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि निषाद समाज ने सदैव धर्म और मानवता की सेवा की है। इसी वंश में महान धनुर्धर एकलव्य जैसे वीर भी हुए, जिनका त्याग और समर्पण आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ें।
इस अवसर पर सभासद अजीत कुमार निषाद, शिवचंद निषाद, प्रदीप कुमार निषाद, अरविंद कुमार निषाद, सदाबृज निषाद, साहबदिन, जवाहिर लाल, धर्म निषाद, शकुंतला देवी, कलावती सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज एवं अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh