Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी तहसील सभागार में फॉर्मर रजिस्ट्री प्रगति को लेकर एसडीएम ने कोटेदार संघ की बैठक ली

घोसी। मऊ। घोसी तहसील सभागार में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह द्वारा पूर्ति विभाग के अधिकारियों,कोटेदार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कर उनको फॉर्मर रजिस्ट्री में कर्मचारियों का सहयोग करने का निर्देश दिया गया। बैठक में क्षेत्र के सभी कोटेदारों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटेदारों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान कोटेदारों ने भी अपने सामने आ रही समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों को रखा, जिस पर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया और सभी कोटेदारों से सहयोग की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार, चन्द्रदीप मौर्य, दुरुल, इंद्रजीत पटेल, शाहजन्म, आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh