Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बसुही नदी पर नव निर्मित पुल का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

मड़ियाहूं (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बसुही नदी पर निर्मित नव पुल का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। यह पुल नगेसरा-पुरेल्ला गांव के मध्य नगेसरा घाट पर बनाया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल की कुल लंबाई 71.48 मीटर है तथा इसकी लागत लगभग 1130 लाख रुपये आई है। इस परियोजना में मुख्य पुल के साथ-साथ पहुंच मार्ग, अतिरिक्त संपर्क मार्ग एवं सुरक्षा संबंधी कार्य भी शामिल किए गए हैं। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। इसी क्रम में इस पुल के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की गई, जिसके फलस्वरूप अब यह पूर्ण होकर तैयार हो गया है।
डीएम ने बताया कि पुल के निर्माण से विशेष रूप से वर्षा ऋतु में नगेसरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। पहले बरसात के दौरान नदी पार करना जोखिम भरा होता था, जिससे अब राहत मिलेगी।
निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh