Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बीएसएफ के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

आजमगढ़। जिले के  लालगंज के  कूबा खास निवासी इंद्रमनी राम, जो सीमा सुरक्षा बल की 76वीं बटालियन में मुख्य आरक्षक (जी.डी.) पद पर तैनात थे, का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल गांधीनगर (गुजरात) स्थित सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उनका पार्थिव शरीर  फ्लाइट से अहमदाबाद से वाराणसी लाया गया और वहां से वाहन द्वारा उनके पैतृक गांव भेजा गया। शव पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। जवान की पत्नी विद्या देवी और बेटा लकी कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव गमगीन माहौल में डूब गया।
मौके पर एसडीएम न्यायिक नूपुर सिंह, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, तहसीलदार उमेश सिंह, थाना प्रभारी मेहनाजपुर, भाजपा नेता डब्बू सिंह, बसपा की जिला पंचायत सदस्य डॉ. गीता देवी व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh