Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी थाना समाधान दिवस में पहुंच कर डीएम ने सुनीं समस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

घोसी।मऊ। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शनिवार को घोसी थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर भूमि विवादों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान ऐसा हो जिससे पीड़ितों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। सुनवाई के दौरान अधिकतर मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे। कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के लोग टीम भावना से कार्य करे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और घोसी तहसीलदार अनीश सिंह, कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने भी लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ समाधान हेतु मातहतों को अवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh