Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छः दिवसीय निःशुल्क रक्त जांच कैम्प अब आपके बाज़ार में भी एक दिन

माहुल आजमगढ़। किसी विद्वान ने सही लिखा धन गया तो कुछ भी नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया , चरित्र गया तो सब कुछ गया परंतु आज के समय में कड़वा सच है कि ,धन और चरित्र का मंत्री केवल स्वास्थ्य हैं और जीवन है तो मानव सुरक्षित है इसी उद्देश्य से हर मानव अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के सौ उपाय करता है परंतु  आज के समय में इतनी महंगाई में सही जांच होना एक सवाल खड़ा कर देता है, परन्तु स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पिंटू यादव ने बताया कि,एक विशेष संस्था के माध्यम से हम कुछ रक्त जांच पूर्णता फ्री करेंगे और महंगी जांचे भी आधे से कम मूल्य पर करने का निर्णय लिए हैं और हमारा कैम्प माहुल के जनता इण्टर कालेज के पास और फुलवरिया चौक, निजामपुर बाजार, पवई सरकारी अस्पताल के सामने, मैगना सोनी कटरा मैगना बाजार, सोमहाडीह बाजार में , अम्बारी चौक आदि स्थानों पर डॉ0 लाल पैथ लैब्स (पैथोलॉजी) पर स्वास्थ कैंप 04जुलाई से 10जुलाई 2025 तक लगाया जा रहा। जिसमे आपके बॉडी चेकअप  भारी छूट पर की जा रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh