Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सात फेरे के कुछ ही घंटों बाद टूट गई शादी बिरादरी का पता चलने पर बिगड़ा मामला

लखनऊ। प्रदेश में झांसी जिले के रक्सा थानाक्षेत्र के ग्राम बसई में जयमाला और सात फेरे के कुछ ही घंटे बाद शादी टूट गई और पंचायत थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। बाद में दोनों पक्ष रजामंदी से अलग हो गए। लड़की पक्ष मध्य प्रदेश का है जबकि लड़का पक्ष झांसी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लड़की की बिरादरी छिपाकर शादी तय की गई थी लेकिन मामला खुलते ही बात बिगड़ गई। शादी टूटने के पीछे कुछ लोग अलग कहानी भी बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की लड़की की शादी झांसी के युवक से तय हुई थी। लड़के पक्ष के अनुसार शादी के समय बताया गया कि लड़की उनकी बिरादरी की है। शादी के लिए लड़की पक्ष झांसी आ गया था और यहीं पर मंदिर में शादी हुई। शादी के कुछ ही घंटों बाद लड़की की बिरादरी का पता चलने पर लड़के पक्ष ने थाने में शिकायत कर दी। शादी टूटने के पीछे एक और कहानी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि शादी के लिए लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को 50 हजार रुपए देने की बात कही थी और 20 हजार एडवांस दिए थे। बाकी के रुपए न देने पर बात बिगड़ गई।
लड़के के पिता श्रवण ने बताया कि लड़की की ओर से पचास हजार रुपए मांगे जा रहे थे। शादी के पहले उन्होंने जाति गलत बताई थी, इसलिए भी बात बिगड़ गई। अब शादी टूट गई है। लगभग 18 घंटे बाद शादी टूट गई। रक्सा थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि शादी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था और थाने में इसे लेकर शिकायत आई थी। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर समझौता कर लिया और सहमति से अलग हो गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh