कम्युनिटी इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KICCI) की घाटमपुर इकाई में KICCI का 9वाँ वार्षिक दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न
घाटमपुर, कानपुर नगर। कम्युनिटी इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KICCI) की घाटमपुर इकाई में KICCI का 9वाँ वार्षिक दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।
दिनांक 29 जून 2025 को कम्युनिटी इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KICCI) द्वारा “किसान/महिला को उद्यमिता विकास से सशक्तिकरण” विषय पर आधारित कार्यक्रम का भव्य आयोजन घाटमपुर, कानपुर नगर में किया गया। यह कार्यक्रम किसानों, महिलाओं, व्यापार, उद्योग, कृषि और स्वरोजगार को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस पहल से कृषि और व्यापार क्षेत्रों को नवाचार एवं विकास की नई राह मिलेगी।
इस अवसर पर KICCI के चेयरमैन अशोक मेहता ने उमाशंकर सचान को उत्तर प्रदेश इकाई का चेयरमैन घोषित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन उमेश गंगवार , कुलदीप कटियार , पूर्व महासचिव उमेश पटेल , मेरठ से सम्मानित सदस्य अमित , एवं मुनेश , तथा घाटमपुर से अजीत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की गरिमा तब और बढ़ गई जब पांच बार के सांसद गणेश सिंह (सतना, मध्य प्रदेश) की विशिष्ट उपस्थिति में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, भारत सरकार की मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और ग्रामीण एवं लघु उद्योगों को समर्थन देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में PUSA (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) के वैज्ञानिक राकेश यादव , वैज्ञानिक सी.पी. सचान, KICCI के राष्ट्रीय महासचिव हरिओम पटेल , चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप कुमार वर्मा , अनिल कुमार पटेल
, तथा सेवानिवृत्त आईएएस अरुण कुमार सिन्हा , ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता निभाई और स्थानीय व्यवसायियों एवं किसानों से संवाद किया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र से रूरल चैंबर ऑफ कॉमर्स के
अतुल घुइखेडकर, तथा तमिलनाडु से के. थीनमूर्तिएवं कार्तिक राज ,ने भी सहभागिता की।
इस आयोजन में आईएएस हीरालाल, आईएएस पवन गंगवार, की भी सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में केवल व्यापार एवं उद्योग से संबंधित चर्चा ही नहीं हुई, बल्कि किसानों और युवाओं के लिए प्रशिक्षण, नवाचार एवं उद्यमिता से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर KICCI ने महिलाओं एवं किसानों को PUSA के बीजों का वितरण भी किया।
आगामी समय में घाटमपुर में KICCI की यह इकाई स्थानीय विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगी।GGS NEWS 24 स्वतंत्र संवाददाता रामलाल देवर्षि कानपुर UP
घाटमपुर, कानपुर नगर
कम्युनिटी इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KICCI) की घाटमपुर इकाई में KICCI का 9वाँ वार्षिक दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।
दिनांक 29 जून 2025 को कम्युनिटी इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KICCI) द्वारा “किसान/महिला को उद्यमिता विकास से सशक्तिकरण” विषय पर आधारित कार्यक्रम का भव्य आयोजन घाटमपुर, कानपुर नगर में किया गया। यह कार्यक्रम किसानों, महिलाओं, व्यापार, उद्योग, कृषि और स्वरोजगार को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस पहल से कृषि और व्यापार क्षेत्रों को नवाचार एवं विकास की नई राह मिलेगी।
इस अवसर पर KICCI के चेयरमैन अशोक मेहता ने उमाशंकर सचान को उत्तर प्रदेश इकाई का चेयरमैन घोषित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन उमेश गंगवार , कुलदीप कटियार , पूर्व महासचिव उमेश पटेल , मेरठ से सम्मानित सदस्य अमित , एवं मुनेश , तथा घाटमपुर से अजीत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की गरिमा तब और बढ़ गई जब पांच बार के सांसद गणेश सिंह (सतना, मध्य प्रदेश) की विशिष्ट उपस्थिति में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, भारत सरकार की मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और ग्रामीण एवं लघु उद्योगों को समर्थन देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में PUSA (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) के वैज्ञानिक राकेश यादव , वैज्ञानिक सी.पी. सचान, KICCI के राष्ट्रीय महासचिव हरिओम पटेल , चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप कुमार वर्मा , अनिल कुमार पटेल
, तथा सेवानिवृत्त आईएएस अरुण कुमार सिन्हा , ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता निभाई और स्थानीय व्यवसायियों एवं किसानों से संवाद किया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र से रूरल चैंबर ऑफ कॉमर्स के
अतुल घुइखेडकर, तथा तमिलनाडु से के. थीनमूर्तिएवं कार्तिक राज ,ने भी सहभागिता की।
इस आयोजन में आईएएस हीरालाल, आईएएस पवन गंगवार, की भी सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में केवल व्यापार एवं उद्योग से संबंधित चर्चा ही नहीं हुई, बल्कि किसानों और युवाओं के लिए प्रशिक्षण, नवाचार एवं उद्यमिता से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर KICCI ने महिलाओं एवं किसानों को PUSA के बीजों का वितरण भी किया।
आगामी समय में घाटमपुर में KICCI की यह इकाई स्थानीय विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगी।
कम्युनिटी इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KICCI) की घाटमपुर इकाई में KICCI का 9वाँ वार्षिक दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न / कानपुर pic.twitter.com/Hxg3g4GpCR
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) June 30, 2025

























































Leave a comment