कमीशन खोरी में गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। कादीपुर के मुस्तफाबाद सरैया ग्राम सभा के पूरवा धनयातपुर अभी कुछ महीना पहले लगे हुए इंटरलॉकिंग का हाल घटिया सामग्री ज्यादा कमीशन खोरी के चक्कर में मानक के विपरीत हुआ है कार्य। कुछ चंद लोगो को खुश करने के लिए उनके घर के दरवाजे तक लगाए जा रहे हैं इंटरलॉकिंग , जबकि मेन रास्ते पड़े हुए हैं अधूरे। रास्ते का देखिए कितना है बुरा हाल। राहगीरों का चलन हुआ दुश्वार। इस पूरव में नाली निर्माण न होने के कारण बना रहता है हमेशा जल भराव की स्थिति। चल भराव के चलते फैल सकती है कई भयानक बीमारियां। चपेट में आएंगे यहां के निवासी। ऐसे रास्ते के चलते कभी-कभी स्कूली छात्र, छात्राएं, और राहगीर गिरकर हो जाते हैं । और लग जाता है चोट, आखिर कौन होगा इन सब का जिम्मेदार। सबका साथ सबका विकास । जैसे नारों के साथ हो रहा है खिलवाड़ सरकार के सपनों के साथ कुछ लोग कर रहे हैं खिलवाड़ ,एक बड़ा सवाल है।

























































Leave a comment