Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज के पल्थी में भाजपाइयों ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस एवं सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 123वॉ एपिसोड - मन की बात

दीदारगंज। आजमगढ़ ।स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पल्थी बाजार में भाजपा के लालगंज जिला कोषाध्यक्ष  दिनेश जायसवाल के आवास पर रविवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर   एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं  सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने  श्रद्धांजलि देते हुए उनके कृतित्व एवं ब्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा किया। तथा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 123वाँ एपिसोड को भी सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दीदारगंज मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि  डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। डॉ॰ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी शिक्षाविद थे। उन्होने बहुत से गैर कांग्रेसी हिन्दुओं की मदद से कृषक प्रजा पार्टी से मिलकर प्रगतिशील गठबन्धन का निर्माण किया तथा वर्तमान सरकार में वे वित्तमन्त्री बने। इसी समय वे सावरकर के राष्ट्रवाद के प्रति आकर्षित हुए और हिन्दू महासभा में सम्मिलित हुए।

भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि मुखर्जी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। सरकार की सभी योजनाएं गरीबों, असहायों  को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है । आपने स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। माननीय मोदी जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। इस अवसर दिनेश जायसवाल, सुभाष गुप्ता, अनिल मिश्रा सूर्यभान यादव, अरविंद सिंह राणा, विकास सिंह, रामनयन पाल, उमेश सिंह, उग्रसेन सिंह, अभिषेक जायसवाल, शशांक जायसवाल, राम लखन चौहान, राम नरायन, अरुण पाल, प्रेमचंद पाल, भीम सोनकर, योगेंद्र चौहान, धर्मेंद्र जायसवाल, राम ब्रिज यादव, त्रिभुवन चौहान , जमशेद अहमद, रमेश यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh