Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन , सोमवार को बाजार बंद कर करेंगे आंदोलन

 अहरौला आजमगढ़ - अहरौला व  मतलूबपुर कस्बे में व्यापारियों ने लगातार बेपटरी चल रही बिजली व्यवस्था व कटौती सहित  बिजली समस्या के खिलाफ मतलूबपुर के ग्राम प्रधान प्रेमसागर मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ अहरौला तिराहे पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया प्रेम सागर मोदनवाल ने कहा कि विगत एक महीने से लगातार मतलूबपुर कस्बे की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है और इसी कस्बे से अहरौला कस्बे को भी विद्युत सप्लाई होती है जिसके कारण अहरौला का आधा कस्बा और मतलूबपुर का पूरा कस्बा कई दिनों से अंधेरे में चल रहा है कस्बे में लगा 400 केबी का ट्रांसफार्मर जिसमें पखनपुर ग्राम सभा के साथ विकासखंड कार्यालय परिसर और पूरा कस्बा के साथ-साथ अहरौला का भी आधा कस्बा की विद्युत सप्लाई इसी ट्रांसफार्मर से की जाती है  कस्बे के लोग विभाग से अस्पताल के पास में ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं और कस्बे का 400 केबीका ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग के लोग पूरी तरह से अनसुना कर रहे हैं जबकि वर्षों से लगा इस ट्रांसफार्मर के भरोसे ही विद्युत सप्लाई चल रही है तब से अभी तक कस्बे के लोड को भी बढ़ा दिया गया लोगों का कनेक्शन भी बड़े और कमर्शियल कनेक्शन कर दिया गया लेकिन विभाग अपना लोड नहीं बढ़ा रहा है और लगातार उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव बनाकर  वसूली कर रहा है और व्यापारियों का शोषण कर रहा है प्रेम सागर मोदनवाल ने कहा एक महीने के अंदर अगर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन विधुत विभाग के खिलाफ खड़ा किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन विभाग की होगी व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भी अपना आक्रोश जताया और कहा कि व्यापारी एक तरफा भाजपा सरकार को मतदान करते हैं फिर भी कहीं से भी वर्तमान सरकार की तरफ से बाजार में कोई भी सुविधा नहीं उपलब्ध कराई जा रही है और कस्बे के अंदर एक भी जनप्रतिनिधियों द्वारा हाई मास्ट लाइट नहीं लगाई गई अहरौला से कप्तानगंज सड़क की हालात पूरी तरह जर्जर है जिसके चलते अहरौला व बसही का व्यापार पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है इस रास्ते पर आवागमन के लिए लोग कतरा रहे हैं आने वाले समय में मतदान के समय व्यापारी इसका खुलकर विरोध करेंगे और सरकार का विरोध भी करेंगे इस मौके पर अमन जायसवाल, रणविजय यादव, रामधनी अग्रहरि, मोनू मोदनवाल, रामदास, नूर मोहम्मद, मिंटू जायसवाल, राहुल, सूरज, गोलू गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
..............................................................................
वही व्यापारीयों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ बजार बंद रखा जायेगा अहरौला, मतलूबपुर, के व्यापारी सामूहिक रूप से  धरने पर बैठने पर रहेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh