सर्प दंश से किशोर की मौत,मचा कोहराम
अहरौला आजमगढ़- थाना क्षेत्र के अबरसन गांव के रहने वाले योगेन्द्र यादव की पत्नी पूजा यादव अपने इकलौते पुत्र प्रांजल यादव (9) को लेकर स्कूल की छुट्टी के बाद 15 दिन पहले अपने मायके अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव गई थी प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी बीच बीते शनिवार की दोपहर 1:00 बजे प्रांजल घर से 100 मीटर की दूरी पर रामदरस यादव के घर के पास लगे आम के पेड़ के नीचे गिरे आम को लेने चला गया उसी समय बारिश आ गई और प्रांजल बगल में ही टिन सेट मंडई के अंदर चला गया। मंडई में कहीं से सांप आ गया और प्रांजल को काट लिया इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो काफी देर हो चुकी थी और 2:00 बजे के बाद इलाज के दौरान मासूम प्रांजल ने दम तोड़ दिया प्रांजल के मौत से उसके ननिहाल में कोहराम मच गया मां पूजा देवी के पैरों तले जमीन मानो खिसक गई हो और बार-बार यही कह रही थी की किस मुंह से मैं अपने ससुराल जाऊंगी और वहां जाकर क्या बताऊंगी उसके ससुराल के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए इसकी सूचना अहरौला पुलिस को दी गई पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मासूम के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रांजल कक्षा 4 का छात्र था और मां-बाप का इकलौता संतान था।

























































Leave a comment