Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डॉ रत्नेश के अंतिम समय में शुभचिंतकों का उमड़ा भीड़

बिलरियागंज । स्थानीय नगर पालिका निवासी
संघ से जुड़े तथा भाजपा के उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति कला संस्कृत संस्थान के पूर्व सदस्य हीरा शर्मा  के छोटे पुत्र डॉक्टर रत्नेश कुमार शर्मा  जिनकी उम्र 37 वर्ष  थी। उनका बृहस्पतिवार की शाम को   भोपाल मे आकस्मिक  निधन हो गया। डॉ रत्नेश भोपाल के जीवन दान हॉस्पिटल में कार्यरत रहे । वे विगत दो वर्षों से लिवर सिरोसिस जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे । उनका शव  शुक्रवार को एम्बुलेंस के द्वारा बिलरियागंज निवास स्थान पर 12 बजे दोपहर में लाया गया। शव पहुंचते ही पुरे बाजार में कोहराम मच गया । पिता हीरा शर्मा, माता,भाई ,पत्नी तथा परिवार और  नगर के शुभ चिंतकों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही परिवार के लोगो द्वारा अन्तिम संस्कार  दोहरीघाट में किया गया। सांत्वना देने वालों में नगर के आदित्य वर्मा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल,आशुतोष मिश्रा,हरिश्चंद्र वर्मा,वीरेंद्र विश्वकर्मा,विशाल जायसवाल,दुर्गा प्रसाद गुप्त,अमित गुप्ता, विनय मद्देशिया राम कुमार सिंह सहित अन्य सैकड़ों लोग शवयात्रा में उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh