Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीएमओ के आदेश से सिफा अस्पताल हुआ सीज अब डिलेवरी और आपरेशन से संबंधित नहीं भर्ती होंगे मरीज

 बिलरियागंज/आजमगढ़ । नगर पालिका परिषद बिलरियागंज मे स्थिति शहाबुद्दीनपुर और नसीरपुर के बीच रोड पर स्थित शिफा हॉस्पिटल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब डिलेवरी के समय जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।
 सूचनामिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया दूसरी तरफ मौके की नजाकत को देखते हुए अस्पताल के सभी कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए वही मेडिकल हॉल में ताला लग गया तो डॉक्टर खुद अंदर से ताला बंद करके हॉस्पिटल के अंदर छिप गयीं दूसरी तरफ मृतक के परिजन आक्रोश में आकर आजमगढ़ बिलरियागंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पाकर मौक़े पर पहुंचे दल बल के साथ थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने आक्रोषित लोगों को समझा बुझा कर चक्का जाम समाप्त कराया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने जच्चा बच्चा को जानबूझकर मारा है ।
  जानकारी के अनुसार आँचल देवी ( प्रिया ) 22 वर्ष पत्नी शुभम गुप्ता मऊ जिला के अमीला बोझी की निवासी थी जो  आजमगढ़ जिला के कंधरापुर् थाना क्षेत्र के चेवता गांव मे अपने ननिहाल मे आयी थी।जहाँ से डिलवरी के लिए 19 जून को सिफा हॉस्पिटल नसीरपुर मे भर्ती हुई थी।
परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर पहले मन चाहा पैसा लेलिया इसके बाद भर्ती किया तथा नार्मल डिलवरी की बात कही किन्तु डिलवरी के समय जच्चा बच्चा दोनो को मार डाला।इसके बाद परिजनों ने शव को आजमगढ़ बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया जिससे दोनो तरफ गाड़ियों की लम्बी कटारें लग गयी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुचे एस ओ बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मौक़े पर पहुंच कर आक्रोषित लोगों को समझा बुझा कर चक्का जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
 घटना के दिन समाचार लिखे जाने तक  हॉस्पिटल के डॉक्टर से सम्पर्क नही हो पाया था कि उनका भी बयान मिल सस्के । दूसरी तरफ सूचना मिलते ही एडीशनल सीएमओ मौके पर पहुंचकर हॉस्पिटल को सीज करदिया । इस घटना की हकीकत क्या है यह तो डॉक्टर् का बयान आने के बाद ही पता लगेगा। किन्तु घटना के दूसरे दिन जब अस्पताल के एक डॉक्टर से सम्पर्क हुआ तो उन्होंने मीडिया पर भड़कते हुए कोई भी जबाब देने से इंकार करदिया। 
दिलचस्प बात तो यह है कि जिस  आरोपित हॉस्पिटल को एडीशनल सीएमओ  ने सीज किया था ,उसके बाद भी वह अस्पताल धडल्ले से चल रहा था। इस संबंध मे 26 जून को जब मीडिया ने मुख्य विकाश अधिकारी आजमगढ़ डॉक्टर अशोक कुमार से पूछा तो उन्होंने साफ शब्दों मे जवाब दिया कि, हमने हॉस्पिटल को सीज करके उसपर मुकदमा भी करा दिया है।पुनः मीडिया ने सवाल किया कि  सीज के बाद भी आखिर अस्पताल का संचालन कैसे होरहा है।यह सुनते ही सीएमओ ने अपने अधीनस्त कर्मचारियों को आदेश दिया कि आप लोग तुरंत सिफा स्पताल पर पहुँचिये और अगर चल रहा है तो उसे सीज करके संबंधित धाराओं मे मुकदमा कराइये।आदेश मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौक़े पर  पहुंच कर सिफा अस्पताल को सीज करके सीएमओ को सूचित किया ।सच्चाई देखने के लिए शाम को खुद मौक़े पर् सीज किये गये अस्पताल का जायजा लिया ।

 

संबंधित ख़बर का वीडियो देखें 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh