Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सोफीगंज द्वारा युवाओं के साथ संगोष्ठी एवं व्यक्तिगत सम्पर्क आयोजित कर युवाओं को संवैधानिक मूल्य सहित आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास जारी

देवलास (मऊ)।विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों भदवां,  खालिसा, बन्दीघाट, एवं फरीदपुर धर्मा में यूपी यूथ प्रोजेक्ट के तहत  सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सोफीगंज द्वारा युवाओं के साथ संगोष्ठी एवं व्यक्तिगत सम्पर्क आयोजित कर युवाओं को  संवैधानिक मूल्य सहित आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है जिसके माध्यम से युवा नकारात्मक दिशा में ना जाकर सकारात्मक दिशा में जाकर अपनी सोच में बदलाव  कर सकें। आर्थिक कमजोरी एवं परिवार के भरण पोषण  के चलते युवा अपने सोच में परिवर्तन नहीं ला रहा है जिससे लाया जाना  आवश्यक है। एक सक्षम युवा जो अपने तथा अपने परिवार को सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का अवसर प्रदान करे, ग्राम पंचायत फरीदपुर धर्मा में बुधवार को युवाओं के साथ आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए आयोजक संस्था  सतीश कुमार पांडेय एवं फैसिलिटेटर पंकज कुमार , शिवम पांडेय ने कहा कि युवाओं में न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व और समानता के मूल्यों में भरोसा रखने वाले  बिचार लाने की आवश्यकता है तभी एक मजबूत राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। इसके साथ ही, हमारा संविधान सरकार की संरचना, शक्तियों, जिम्मेदारियों के बारे में युवाओं को जागरूक किया गया  वक्ताओं नें मौलिक अधिकारों , अशिक्षा , जाति, वर्ग, लिंग भेद , छुआछूत और धार्मिक आधार पर व्यवस्था के स्तर पर होने वाले सामाजिक भेदभाव को ख़त्म करने के लिए युवाओं को कहा गया परिवार व देश में एकता अखंडता बनाए रखने के लिए युवाओं को संगठित करने की बातें बताई गई। संगोष्ठी में डॉ भीमराव अंबेडकर युवा क्लब फरीदपुर धर्मा के अध्यक्ष विनीत कुमार एवं सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि बाबा साहब द्वारा संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के बारे में हम युवाओं को अपने जीवन में अपनाएं जाने की आवश्यकता है तभी हम अपने हक अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं , संवैधानिक मूल्यों को जानना युवाओं के लिए बहुत ही आवश्यक है यह संवैधानिक मूल्य विकास की कुंजी है, गोष्ठी में युवा क्लब संयोजक अंकित तिवारी, गौतम पाल उपाध्यक्षअनुराग यादव , सचिव आदि युवा उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh