आगामी मोहर्रम और सावन माह के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, कोतवाली प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
महाराजगंज आजमगढ़ । जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में आगामी मोहर्रम और सावन माह के मद्देनजर जनपद के समस्त थानों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है । जिससे त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्वक संपन्न कराया जा सके । उसी कड़ी में बुधवार शाम को महराजगंज कोतवाली परिसर में प्रभारी विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र के संभ्रांत एवं सक्रिय लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । सभी ताजियारों से मोहर्रम से जुड़े हुए विवादों की जानकारी लिया तथा उन्हें शांतिपूर्वक और हर्षोल्लाह के साथ मोहर्रम संपन्न कराने का भरोसा दिलाया । कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से कानून हाथ में लेने का प्रयास नहीं करेगा यदि कहीं विवाद होने की संभावना हो तो तुरंत हमें सूचित करेगा । कुल ताजियों की संख्या 29 है । ताजियों की ज्यादातर लंबाई 10 फीट होनी चाहिए उससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए । मोहर्रम की ताजिया 26 या 27 तारीख को निकलेगी समाप्ति 6 या 7 तारीख को रहेगा । जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते वर्ष 2022 मे दो लोग तजिया उठा कर चल रहे थे कि बिजली का करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गए थे । उसके मद्देनजर महराजगंज कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने उस दिन संबंधित जिम्मेदारों स बिजली काटने का निवेदन किया ।
























































Leave a comment