Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बैंक जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन

 अखण्ड नगर, सुलतानपुर । भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की पहल Depositor Education and Awareness Programme (DEAP) के अंतर्गत, आज दिनांक 24 जून 2025 को जनपद सुलतानपुर स्थित जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) जय ज्ञान नगर उनुरखा अखण्ड में “बैंक जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों, विशेषकर किसानों को बैंकिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान कर उनकी वित्तीय साक्षरता को सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान  प्रदीप कुमार एवं  उत्तम कुमार द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को बैंकिंग प्रणाली की कार्यप्रणाली, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के उपाय, ओटीपी की गोपनीयता बनाए रखने की आवश्यकता, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा जमाकर्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल एवं व्यवहारिक शैली में प्रदान कीं।
इस अवसर पर जय ज्ञान एग्री जंक्शन के निदेशक व कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान ग्रामीण अंचलों में वित्तीय समझ और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
प्रशिक्षण को संवादात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विषय की गहराई से समझ प्राप्त हुई। ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं एवं किसानों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अपनी बैंकिंग संबंधी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
यह आयोजन न केवल वित्तीय साक्षरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ, बल्कि ग्रामीण समुदाय को सुरक्षित एवं जिम्मेदार बैंकिंग व्यवहार की ओर प्रेरित करने में भी सफल रहा।
इस मौके पर जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) जय ज्ञान नगर उनुरखा के प्रेमचंद तिवारी,लालशंकर तिवारी,जय भगवान तिवारी,नवीन तिवारी,अनूप तिवारी,रामचेत मौर्या,राहुल शर्मा,हर्षित शर्मा,अर्पित शर्मा समेत गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh