Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला सिपाही के पति ने अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया,कहा पत्नी को किया वश में, CM से लगाई न्याय की गुहार

प्रयागराज। आबकारी विभाग में तैनात एक अधिकारी पर उनके अनुभाग में कार्यरत एक महिला सिपाही के पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक पत्र जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को डाक से भेजा, जिसमें दावा किया गया कि आबकारी मुख्यालय में तैनात अधिकारी ने उनकी पत्नी को पद और पैसे का लालच देकर अपने वश में कर लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।पति ने 19 जून को डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि उसने इस मामले की शिकायत पहले आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से करने की कोशिश की, लेकिन उसे किसी बड़े अधिकारी से मिलने नहीं दिया गया। पत्र में यह भी उल्लेख है कि अधिकारी और उनकी पत्नी के कथित सम्बंधों की चर्चा पूरे मुख्यालय में है। पति ने आरोप लगाया कि अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी देता है, जिससे वह और उसका परिवार डर में जी रहा है। पति का कहना है कि इस स्थिति ने उनके परिवार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है।पति ने पत्र में अनुरोध किया कि अधिकारी और उनकी पत्नी की पोस्टिंग अलग-अलग जिलों में की जाए, ताकि दोनों का एक-दूसरे से संपर्क न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आबकारी मुख्यालय के गेट पर आत्महत्या कर लेगा। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में यह संस्तुति की गई है कि दोनों की पोस्टिंग 500 किलोमीटर की दूरी वाले जिलों में की जाए। साथ ही, अधिकारी को सोमवार से लखनऊ में कार्यालय में बैठने का आदेश दिया गया है।बताया जा रहा है कि पिछले साल भी इस विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई थी। पति ने तब भी ऐसे ही आरोप लगाते हुए कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस प्रकरण की जांच शुरू हो चुकी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh