Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज से नाराज ब्राह्मण युवकों ने की नारेबाजी

करौदी कला सुल्तानपुर।सैकड़ों ब्राह्मण युवको ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माँग करते हुए नारेबाजी किया
 बतादें कि ,सोशल मीडिया पर  हिन्दू व ब्राह्मण समाज खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर रविवार को सैकड़ों युवकों ने सूरापुर कस्बे में चौक को जाम कर दिया।  सैकड़ों की संख्या में लगभग 12 बजे चिलचिलाती धूप में चौक पर नारेबाजी करते युवक सोशल मीडिया पर जाति विशेष (ब्राह्मण) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।   आक्रोशित हिन्दू युवकों ने चन्द्रसेन सुत चुलबुल निवासी डीह अशर्फाबाद, अनिल पुत्र सम्पत्ति निवासी पहाड़पुर तथा चन्द्रशेखर पुत्र राम आसरे निवासी गौराटिकरी के खिलाफ चौकी प्रभारी सूरापुर तथा थाना  सरपतहां में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह युवकों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर कोतवाल श्याम सुन्दर  पुलिस बल के साथ  चौक पर पहुंच गए। कोतवाल श्याम सुन्दर ने बताया कि सरपतहां थाने में मुकदमा चन्द्र सेन सुत चुलबुल निवासी डीह अशर्फाबाद के खिलाफ दर्ज किया जा रहा है। जबकि दोनों अन्य आरोपी अनिल पुत्र सम्पत्ति निवासी पहाड़पुर, तथा चन्द्रशेखर पुत्र राम आसरे निवासी गौराटिकरी थाना करौंदी कला के  क्षेत्र के है।  थानाध्यक्ष करौंदी कला को बुलाया गया है। जाम के दौरान कादीपुर रोड, शाहगंज रोड मुडिला रोड तथा विजेथुआ रोड पर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। दुपहिया वाहन सवार गांव के खड़ंजे और चकमार्गो से होकर निकल रहे थे। लगभग दो बजे  मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष करौंदी कला चन्दभान वर्मा द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस अवसर पर वैभव पाण्डेय, मदन तिवारी, विनीत मिश्र, कल्लू , नीरज पाण्डेय, तथा प्रिंस पाण्डेय, रोहित कुमार, नीरज कुमार आदि काफी संख्या में युवक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष करौंदीकला चन्द्र भान वर्मा ने बताया कि समाज में जाती हिंसा को भड़काने व धार्मिक भावनाओं को आहत करना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस सक्रिय हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh