Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अंबारी/पवई के चकिया में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियो के लिए जिलाधिकारी ने किया चकिया में स्थल निरीक्षण। हेलीपैड, मंच और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा, नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध निर्देश

• पुलिस और प्रशासन की संयुक्त बैठक, गूगल मैप से तय की गईं ड्यूटी और व्यवस्थाएं
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मंगलवार को ग्राम चकिया, ब्लॉक पवई, तहसील फूलपुर में माननीय मुख्यमंत्री के संभावित जनपद भ्रमण के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, फोटो गैलरी, सैंड आर्ट सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित नोडल अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से तीन घंटे पहले उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कार्यक्रम स्थल तक के रास्तों और मोड़ों पर साइनेज लगाने का आदेश दिया। साथ ही, डीसी मनरेगा को पर्याप्त पार्किंग स्थल चयन करने और इमरजेंसी पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शुद्ध पेयजल और पर्याप्त मात्रा में महिला/पुरुष मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कार्यक्रम स्थल तक वाहनों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए नोडल अधिकारी यूपीडा के अधिकारियों से पहले ही समन्वय करें। पंडाल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज समय से तैयार करने और कलाकारों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम, सीओ और थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गूगल मैप के माध्यम से अधिकारियों को उनके ड्यूटी स्थल, वाहन आवागमन, पार्किंग स्थल, जनसभा स्थल और हेलीपैड स्थल की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन सहित नोडल/सहायक नोडल अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh