पुरानी रंजिश में मारी गोली ,युवक घायल
कादीपुर सुलतानपुर। सोमवार बीती रात्रि कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर खुर्द गांव के ईंट भट्टे के पास पुरानी रंजिश में चार युवकों ने मिलकर कादीपुर खुर्द गांव निवासी मंगल निषाद , रंजीत निषाद की बुरी तरह पिटाई कर दी और गोली मार दी । गोली रंजीत निषाद के पैर में लगी,गोली कांड की सूचना से गांव क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी , डाक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
मंगल निषाद की तहरीर पर राम तीरथ,धीरज , रत्नेश शुक्ला ,व सांगा पुर निवासी हिस्ट्रीशीटर दल सिंगार सिंह उर्फ डी एस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि चार में रत्नेश की गिरफ्तारी कर ली गई है और वांछित अभियुक्तों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई है , जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।
























































Leave a comment