पवन सिंह चौहान ने बार काउंसिल आफ इंडिया परीक्षा को प्रथम प्रयास में किया पास, बधाई देने वालों की बढ़ी हुजूम
अम्बारी आजमगढ़।AIBE 20 (2025) का रिज़ल्ट बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (BCI) ने 7 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया है। इस परिणाम में कुल 1,74,386 उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण किया है और पास प्रतिशत 69.21% रहा है। उत्तीर्ण उम्मीदवार आगे वकालत करने के लिए Certificate of Practice (CoP) प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम मे आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के मकसुदिया निवासी पवन सिंह चौहान पुत्र मदन सिंह चौहान ने पिछले तेरह वर्षो से शिक्षा विभाग से जुड़े रहने के कारण शिक्षा और सामाजिक ढांचा को समझने की खूबी भी कई वर्षो से रहा है, निरंतर शिक्षा के प्रति जुड़े रहने के कारण पवन सिंह शिक्षा मे कई मास्टर डिग्री को अपने नाम किया, जिसमे लाॅ की मास्टर डिग्री भी रही और इस बार पवन सिंह चौहान ने AIBE की परीक्षा पहली बार में उत्तीर्ण कर अब समाज मे न्याय की लड़ाई लड़ने को तैयार है। रिजल्ट घोषित होने पर पवन सिंह चौहान का नाम लिस्ट में आया तो शुभचिंतकों और मित्रों की हुजूम बधाइयाँ एवं शुभकामनायें दी।























































Leave a comment