धान के खेत में युवक का शव मिला
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी 42 वर्षीय पंकज राय पुत्र विजय बहादुर राय का शव बुधवार को देर शाम 5 बजे उसरी ख़ुरमपुर गांव निवासी बृजनाथ बिंद के धान के खेत मुंह के बल पानी में मृत हालत में पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई नीरज राय के तहरीर पर मुकदमा दर्ज शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वही घटना की जानकारी होने पर पत्नी रेनू राय मां सुशीला राय समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। मृतक के एक पुत्र प्रयाग राय 15 वर्ष एक पुत्री गुड़िया राय। मृतक दो भाई में बड़े थे। दस दिन पूर्व गुजरात से घर आए थे। घर से बक्सपुर बाजार में गुजरात जाने के लिए रेलवे का टिकट लेने गए थे। वही परिजनों ने बताया कि पूरे दिन बात चित्त किए पता नहीं कैसे ऐसी घटना हो गई। थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
























































Leave a comment