Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बहन-बेटियों के सम्मान में ठाकुर मनोज सिंह मैदान में, दर्जनों गांवों का किया दौरा

दीदारगंज/आजमगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकास खंड मार्टीनगंज ठाकुर मनोज सिंह ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर गरीब, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बहनों को उपहार भी भेंट किए।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के दौरान ठाकुर मनोज सिंह ने कहा कि मां, बहन और बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता, माताओं-बहनों तथा भावी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का यदि उन्हें पुनः आशीर्वाद मिलता है तो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता, सड़क, नाली, शौचालय, आवास, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उन्हें क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हमेशा सम्मान और सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ-साथ महिलाओं के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं के सम्मान के लिए यदि उन्हें किसी भी प्रकार का त्याग या कुर्बानी देनी पड़े तो वह इसके लिए सदैव तैयार हैं। रक्षाबंधन के मौके पर बहनों से मिले स्नेह और आशीर्वाद को उन्होंने अपने लिए बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh